रवि उच्च राशि में हो तो धनवान, विद्वान, सेनापति , भाग्यवान व नेता होता है।
चंद्रमा हो तो मानवीय, मिष्ठन्नभोजी, विलासी, अलंकारप्रिय, एवं चपल होता है।
मंगल हो तो शूरवीर, पराक्रमी एवं राजमान्य होता है।
बुद्ध हो तो राजा, लेखक, संपादक, बुद्धिमान, सुखी, वंशवृद्धि कारक तथा शत्रु नाशक होता है।
गुरु हो तो सुशील, चतुर, विद्वान, राजप्रिय, ऐश्वर्यवान, मंत्री, शासक तथा सुखी होता है।
शुक्र हो तो विलासी, गीत वाद्यप्रिय, कामी एवं भाग्यवान होता है।
शनि उच्च का हो तो राजा, भूमिपति, जमीदार, कृषक एवं लब्ध प्रतिष्ठि होता है।
राहु हो तो धनवान, शूरवीर, एवं लंपट वाला होता है।
और केतु हो तो राजप्रिय, सरदार एवं नीचे प्रकृति का जातक होता है।।
